विश्व

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया, सबके सामने किया KISS

jantaserishta.com
25 April 2024 8:17 PM IST
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया, सबके सामने किया KISS
x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं. ताकि वो पल जीवनभर उनके लिए यादगार रहे. कुछ ऐसा ही एक पायलट ने भी किया. उसने फ्लाइट में लोगों के सामने ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया. जो कि फ्लाइट अटेंडेंट है. पायलट ने सबके सामने अनाउंसमेंट करते हुए फ्लाइट अटेंडेंट से पूछा, 'मुझसे शादी करोगी?' उनके प्रपोज करने के अंदाज ने फ्लाइट में बैठे लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी. सब ताली बजाते हुए हंसने लगे. मामला पोलैंड का बताया जा रहा है.
पायलट ने फ्लाइट के टेकऑफ से ठीक पहले ऐसा किया. वो घुटनों के बल फूल लेकर बैठे. तभी उनकी गर्लफ्रेंड दौड़ती हुई उनके पास आई. दोनों ने सबके सामने एक दूसरे को किस भी किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसे LOT पॉलिश एयरलाइंस कंपनी की तरफ से फेसबुक पर शेयर किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि फ्लाइट के पायलट कैप्टन कोनराड हैन्क अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने को लेकर सवाल पूछते हैं. जो उनका प्रपोजल स्वीकार कर लेती है. प्रपोज करते वक्त हैन्क इमोशनल भी हो जाते हैं. वो इस दौरान अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं.
हैन्क कहते हैं, 'आज की फ्लाइट में एक बहुत ही खास इंसान है और मुझे उम्मीद है कि वो किसी चीज की अपेक्षा नहीं करेगी. लेडीज और जेंटलमैन, करीब डेढ़ साल पहले इस नौकरी में मेरी मुलाकात सबसे अद्भुत इंसान से हुई, जिसने मेरा जीवन पूरी तरह से बदल दिया. तुम मेरे लिए सबसे कीमती हो. तुम मेरा सबसे बड़ा सपना सच होने जैसा हो. यही कारण है कि मुझे तुमसे एक एहसान चाहिए. क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'
इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट पॉला दौड़ते हुए आती हैं और पायलट को गले लगा लेती हैं. वो जवाब में कहती हैं, 'मुझे नहीं पता कि क्या ये इसके लिए सही वक्त है.' पायलट ने उन्हें अंगूठी पहनाई. कपल को देख रहे फ्लाइट में बैठे लोगों ने ताली बजाना शुरू कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story