विश्व

रूसी सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत

jantaserishta.com
18 July 2023 9:04 AM IST
रूसी सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत
x
मॉस्को: रूस का एसयू-25 सैन्य विमान क्रास्नोडार क्षेत्र के पास अज़ोव सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट की मौत हो गई। यह जानकारी क्षेत्रीय अधिकारियों ने दी। स्थानीय अधिकारियों ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा, एसयू-25 विमान सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब तीन बजे आज़ोव सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभ में कहा गया था कि पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गया।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, येयस्क क्षेत्रीय गवर्नर रोमन बुब्लिक ने बाद में पुष्टि की कि पायलट की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने रूस के दक्षिणी सैन्य जिले का हवाला देते हुए बताया कि प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इंजन फेल होने की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story