
World वर्ल्ड: फिलीपींस और अमेरिका के बीच वार्षिक सैन्य अभ्यास 'बालिकातान' सोमवार से शुरू हुआ, जिसमें 14,000 से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। यह अभ्यास 9 मई तक चलेगा और इसमें आधुनिक हथियारों जैसे अमेरिकी NMESIS एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम और HIMARS रॉकेट लॉन्चर का प्रदर्शन किया जाएगा। फिलीपींस की सेना भी अपने आधुनिक मिसाइलों का परीक्षण करेगी।
इस बार के अभ्यास को "पूर्ण युद्ध परीक्षण" बताया गया है, जिसमें समुद्री आक्रमण को रोकना, मिसाइल हमलों से बचाव और एक पुराना नौसैनिक पोत डुबोना शामिल है। इसमें अमेरिका के 9,000 और फिलीपींस के 5,000 सैनिक भाग ले रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा के छोटे दल और 16 अन्य देश पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हैं।
यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब दक्षिण चीन सागर और ताइवान के आसपास चीन की गतिविधियों के कारण क्षेत्रीय तनाव बढ़ा हुआ है। हालांकि फिलीपींस ने कहा है कि यह अभ्यास किसी विशेष देश के खिलाफ नहीं है बल्कि किसी भी आक्रमण को रोकने के लिए एक प्रतिरोध के रूप में किया जा रहा है।





