विश्व

फिलीपींस के सांसद ने भ्रष्ट पुलिस के खिलाफ कड़ी निगरानी की मांग की

jantaserishta.com
29 May 2023 8:57 AM IST
फिलीपींस के सांसद ने भ्रष्ट पुलिस के खिलाफ कड़ी निगरानी की मांग की
x
मनीला (आईएएनएस)| बड़े पैमाने पर पुलिस भ्रष्टाचार और दुराचार के खिलाफ फिलीपींसको एक नए सख्त स्वतंत्र प्रहरी की जरूरत है। एक सांसद ने अपने बयान में यह बात कही। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव गुड गवर्नमेंट एंड पब्लिक एकाउंटेबिलिटी कमेटी के उपाध्यक्ष जॉनी पिमेंटेल ने कहा, ड्रग्स के अवैध व्यापार के चलते पुलिस अधिकारियों पर भ्रष्ट प्रभाव पड़ रहा है और हमें इसका प्रतिकार करना चाहिए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पिमेंटेल के हवाले से कहा, हमें एक सख्त स्वतंत्र प्रहरी की जरूरत है, जो बिना किसी डर या पक्षपात के पुलिस के गलत कामों की प्रशासनिक और आपराधिक जांच तेजी से कर सके। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट द्वारा चल रही पूछताछ ने मादक पदार्थो की तस्करी में पुलिस अधिकारियों की कथित मिलीभगत को उजागर किया है, जिसमें जब्त किए गए मेथामफेटामाइन को चोरी करना और बेचना शामिल है।
पिमेंटेल ने कहा कि कांग्रेस को फिलीपीन नेशनल पुलिस (पीएनपी) से पुलिस द्वारा कथित रूप से उल्लंघन की जांच करने वाली सेवा, आंतरिक मामलों की सेवा (आईएएस) को अलग करने के लिए नया कानून पारित करना चाहिए। पिमेंटेल ने कहा, हमें आईएएस को पीएनपी से अलग करना चाहिए और सेवा को सीधे आंतरिक और स्थानीय सरकार के सचिव के नियंत्रण में रखना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story