विश्व

तेहरान में पेजेश्कियन और मोहसिन नकवी की मुलाकात, व्‍यापार और न‍िवेश पर हुई चर्चा

jantaserishta.com
22 Sept 2026 12:26 PM IST
तेहरान में पेजेश्कियन और मोहसिन नकवी की मुलाकात, व्‍यापार और न‍िवेश पर हुई चर्चा
x
तेहरान: ईरान की यात्रा पर पहुंचे पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान, पेजेश्कियन ने ईरान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संबंधों पर जोर दिया और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
वर्ता के दौरान राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने ईरान और पाकिस्तान को 'क्षेत्र के दो ताकतवर देश बताया है, जिनके पास बड़ी मानव क्षमता और भरपूर संसाधन हैं।' इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की र‍िपोर्ट के अनुसार, ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि पेजेशकियन ने कहा क‍ि अगर हम अपनी इन क्षमताओं को एक साथ लाएं और मिलकर काम करें, तो अपने देश और क्षेत्र में मौजूद संसाधनों और क्षमताओं के भरोसे अपनी कई जरूरतें पूरी कर सकते हैं।
पेजेशकियन ने मुस्लिम देशों के बीच बढ़ते जुड़ाव का भी ज‍िक्र किया और कहा कि अमेरिकी दबाव के कारण इन देशों के बीच आपसी तालमेल बढ़ा है और लगातार बातचीत हो रही है। उन्होंने इस रुझान के उदाहरण के तौर पर ईरानी और पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडलों के बीच बार-बार होने वाली बैठकों और चर्चाओं का हवाला दिया।
आईआरएनए के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच मिलकर निवेश करने और अलग-अलग क्षेत्रों में रिश्तों को और मजबूत करने की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहयोग को आसान बनाने और आपसी संपर्क बढ़ाने से तेहरान और इस्लामाबाद के रिश्ते और गहरे हो सकते हैं।
आईआरएनए के अनुसार, नकवी ने तेहरान और इस्लामाबाद के बीच संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अभी उच्च स्तर पर हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा कि इस्लामाबाद व्यापार, आर्थिक मामलों, पर्यटन, राजनीतिक संबंधों और सांस्कृतिक व वैज्ञानिक क्षेत्रों में ईरान के साथ सहयोग को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
TagsTehran
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story