विश्व
पालतू कुत्ते ने 12 साल की लड़की को बुरी तरह नोचा, पहुंची अस्पताल
jantaserishta.com
30 July 2023 3:04 PM IST

x
चूमने के लिए झुकी थी।
मेलबर्न: मेलबर्न के ड्रोइन उपनगर में 12 वर्षीय एक लड़की को उसके पालतू कुत्ते ने बुरी तरह से घायल कर दिया। लड़की कुत्ते को चूमने के लिए झुकी थी। गुरुवार दोपहर को जब लड़की निकी क्रिसेंथोपोलोस स्कूल से लौटने के बाद नाश्ता कर रही थी, तभी ओली नाम का अमेरिकन बुल टेरियर कुत्ता गुर्राने लगा। जैसे ही लड़की ने उससे गुर्राने से मना किया और उसे चूमने के लिए झुकी, ओली ने उसके चेहरे पर काट लिया।
ऑस्ट्रेलिया की 7 न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, हमले में उसका होंठ फट गया और दांत टूट गए। चेहरे पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया और वह अभी भी अस्पताल में है। निकी की मां तान्या ने कहा कि हमले के बाद उन्होंने कुत्ते को हटा दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





