विश्व
भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा
jantaserishta.com
6 March 2024 10:18 AM IST

x
भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पेरू के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा
लीमा: पेरू के प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, उन्होंने एक सार्वजनिक कंपनी में एक महिला की अवैध तरीके से नियुक्ति को लेकर सामने आए ऑडियो के बाद यह कदम उठाया है।
उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे से बातचीत के बाद मैंने प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफा देने का फैसला किया।" उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधियों की "नीचता" कभी उनके हौसले को तोड़ नहीं पाएगी।"
उन्होंने कहा कि उनके इस फैसले के पीछे दो उद्देश्य हैं। पहला "राष्ट्रपति को मंत्रिस्तरीय कैबिनेट का फिर से गठन करने के लिए दबाव मुक्त करना" और दूसरा उन्हें पहले की तरह काम करते रहने देना।"
Tagsपेरू प्रधानमंत्रीपेरूपेरू प्रधानमंत्री इस्तीफाPeru Prime MinisterPeruPeru Prime Minister resigns
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





