विश्व
भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने के लिए पेरू के पूर्व राष्ट्रपति लीमा पहुंचे
jantaserishta.com
24 April 2023 10:07 AM IST

x
फाइल फोटो
लीमा (आईएएनएस)| पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलेजांद्रो टोलेडो अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद राजधानी लीमा पहुंच गए हैं। उनको यहां भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, टोलेडो का प्रत्यर्पण पेरू के न्यायिक अधिकारियों के छह साल की मेहनत का नतीजा है। टोलेडो पर पेरू और ब्राजील को जोड़ने वाले हाईवे के निर्माण के लिए ब्राजील की एक निर्माण कंपनी ओडेब्रेच से कथित तौर पर कम से कम 20 मिलियन डॉलर रिश्वत लेने का आरोप है।
इस अपराध के लिए 20 साल से अधिक की जेल की सजा है। 77 वर्षीय टोलेडो, जिन्होंने 2001 से 2006 तक पेरू पर शासन किया, रविवार को लीमा पहुंचे। लीमा पहुंचने पर 2017 से वांछित टोलेडो को आव्रजन प्रसंस्करण और मेडिकल जांच के लिए पेरू के पुलिस उड्डयन निदेशालय में ले जाया गया।
जांच के दौरान वह 18 महीने के हाउस अरेस्ट में रहेंगे। टोलेडो को पहली बार 2019 में कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया था। फिर उन्हें 2020 में जमानत दे दी गई। पिछले हफ्ते, पूर्व राष्ट्रपति के वकीलों ने उनके प्रत्यर्पण को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वो असफल रहे।
Tagsपेरू पूर्व राष्ट्रपति एलेजांद्रो टोलेडोएलेजांद्रो टोलेडोलीमाभ्रष्टाचारperu ex president alejandro toledoalejandro toledolimacorruption
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





