विश्व

ईस्टर संडे हमले के अपराधी अब भी राजनीति में, तभी नहीं मिल रहा न्याय

Rounak Dey
1 Aug 2022 10:26 AM GMT
ईस्टर संडे हमले के अपराधी अब भी राजनीति में, तभी नहीं मिल रहा न्याय
x
उन्होंने सरकार पर देश के सबसे भीषण आतंकी हमले से आंखें मूंदने का आरोप लगाया था

श्रीलंका के कैथोलिक चर्च के आर्कबिशप कार्डिनल मैल्कम रंजीत ने कहा है कि 2019 ईस्टर संडे के जघन्य हमलों के साजिशकर्ता या तो देश की राजनीतिक बिरादरी से जुड़ गए हैं या पुलिस बल में कार्यरत हैं। उन्होंने पिछली सरकारों पर देश के आतंकवाद के सबसे खराब कृत्य पर आंखें मूंद लेने का आरोप लगाया। न्यूज फ‌र्स्ट पोर्टल के अनुसार, कार्डिनल रंजीत रविवार को मुतुवल चर्च के वार्षिक उत्सव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कोलंबो के आर्कबिशप ने श्रीलंका को 'धर्मद्वीप' (धर्म का देश) बताया, लेकिन कहा कि सत्ता और धन के लालची लोगों के कारण यह खाई में गिर गया है। हालांकि, हमें कैथोलिक के रूप में प्रार्थना करते रहना होगा कि न्याय किया जाएगा।


बम विस्फोट करने वाले राजनीति में
2019 ईस्टर संडे के हमलों का जिक्र करते हुए कार्डिनल ने कहा कि जिन लोगों ने 2019 में तीन गिरजाघरों और कुछ होटलों में बम विस्फोट किए, वे अब भी राजनीति में हैं और पुलिस अधिकारियों के रूप में भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी के चलते अभी तक किसी को न्याय नहीं मिला है। हालांकि, हमें कैथोलिक के रूप में प्रार्थना करते रहना होगा कि न्याय होगा।'

नौ आत्मघाती हमलावरों ने तीन गिरजाघरों को बनाया था निशाना
बता दें कि श्रीलंका में ISIS से जुड़े स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात के नौ आत्मघाती हमलावरों ने वर्ष 2019 को 21 अप्रैल को तीन गिरजाघरों और कई बड़े होटलों में सिलसिलेवार विनाशकारी विस्फोटों को अंजाम दिया था, जिसमें 11 भारतीयों सहित लगभग 270 लोग मारे गए।

सरकार पर आंखे मूंदने का आरोप
गौरतलब है कि अप्रैल में कार्डिनल रंजीत ने ईस्टर संडे पीड़ितों के परिजनों के एक समूह के साथ रोम में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की और मामले को न्याय के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक ले जाने की कोशिश की। उन्होंने सरकार पर देश के सबसे भीषण आतंकी हमले से आंखें मूंदने का आरोप लगाया था

Next Story