विश्व

यूक्रेन में तैयार हो रही जन सेना, रूसी सेना से मुकाबले के लिए लाखों नागरिक ले रहे हथियारों का प्रशिक्षण

Gulabi
2 Feb 2022 5:25 PM GMT
यूक्रेन में तैयार हो रही जन सेना, रूसी सेना से मुकाबले के लिए लाखों नागरिक ले रहे हथियारों का प्रशिक्षण
x
यूक्रेन में तैयार हो रही जन सेना
खारकीव, एपी। रूसी सीमा से बमुश्किल 40 किलोमीटर दूर यूक्रेन के खारकीव शहर में माहौल बदला हुआ है। देश के इस दूसरे सबसे बड़े शहर में करीब दस लाख लोग अपनी भूमिका बदलने के लिए तैयार हैं। वे हथियारों और गोली-बारूद के इंतजाम में लगे हैं जिनसे हमला होने की स्थिति में वे रूसी सेना का मुकाबला कर सकें। देश की सरकार भी उन्हें हथियार और अन्य सामग्री उपलब्ध करा रही है। वे गुरिल्ला लड़ाई के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।
रूसी सेना से महज 40 किमी दूर गुरिल्ला युद्ध की तैयारी
रूसी सैन्य तैनाती वाली सीमा के नजदीक खारकीव में रहने वाली एक टेनिस कोच, पादरी की पत्नी, एक दंत चिकित्सक और एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक में एक बात की समानता है। वह बात है अपने शहर की रक्षा करने के संकल्प की। इसके लिए वे किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहते, सेना पर भी नहीं। वे अपने संसाधनों से हथियार जुटाने में लगे हैं। यूक्रेन की सेना और विदेशी सेनाओं के प्रशिक्षक उन्हें गुरिल्ला लड़ाई का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
कम उम्र खिलाडि़यों को टेनिस सिखाने वालीं विक्टोरिया बेलेसीना (55) का कहना है कि इस शहर को हर हाल में बचाया जाएगा। हमें कुछ करने की जरूरत है। हम घबराएंगे नहीं और घुटने भी नहीं टेकेंगे। हम ये करना नहीं चाहते। बेलेसीना दर्जन भर महिलाओं के साथ मिलकर सामुदायिक रक्षा की रूपरेखा तैयार कर रही हैं। वह अपनी सब-मशीनगन को लड़ाई के लिए तैया
र कर रही हैं। उसका परीक्षण कर रही हैं।
बेलेसीना के साथ स्वेतलाना पुतिलीना (50) भी कार्य कर रही हैं। उनके पति यूक्रेन की सेना के मुस्लिम सैनिकों को नमाज पढ़वाने का कार्य करते हैं। वह भी हालात से भयभीत नहीं हैं और रूसी सैनिकों से दो-दो हाथ करने की तैयारी में लगी हैं।
Next Story