विश्व

लोगों को घर खरीदने के लिए मिलेंगे 50 लाख, जानें सरकार की इस स्कीम के बारे में

jantaserishta.com
26 May 2022 12:32 PM IST
लोगों को घर खरीदने के लिए मिलेंगे 50 लाख, जानें सरकार की इस स्कीम के बारे में
x

नई दिल्ली: अगर आपको कोई कहे कि घर खरीदने के लिए सरकार ही आपको 50 लाख रुपये देगी तो आप क्या सोचेंगे? आप कह सकते हैं कि ऐसा कहीं होता नहीं है. लेकिन स्कॉटलैंड की सरकार एक ऐसी ही योजना लॉन्च करने जा रही है जहां लोगों को घर खरीदने के लिए करीब 50 लाख रुपये दिए जाएंगे.

घर खरीदने की ये योजना स्कॉटलैंड के कुछ आइलैंड पर शुरू की जाएगी. स्कॉटिश सरकार युवाओं और फैमिली वालों को 50,000 पाउंड (48 लाख रुपये से अधिक) का भुगतान करने की योजना के साथ आगे बढ़ रही है. 2026 तक करीब 100 परिवारों को 48-48 लाख रुपये दिए जाएंगे.
सरकार ये स्कीम इसलिए लेकर आई है, ताकि उन आइलैंड से लोगों के निर्वासन को रोका जा सके, जहां आबादी काफी घट गई है. स्कॉटिश सरकार के मंत्रियों को उम्मीद है कि यह पहल उन 93 आइलैंड में बसे लोगों की नौकरियों और अवसरों की कमी की चिंताओं को भी दूर करेगी.
'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने कहा है कि उनकी योजना लोगों को आइलैंड पर स्थायी जीवन जीने में मदद करने के लिए घरों को खरीदने, बनाने या पुनर्निर्मित करने के साथ-साथ व्यवसाय शुरू करने की अनुमति देगी. इस योजना के लिए आवेदन पहले ही किए जा चुके हैं.दूर देशों के लोगों ने भी इसमें अप्लाई किया है. इनमें दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर के लोग भी शामिल हैं.
लेकिन सरकार की इस योजना को आलोचकों द्वारा एक 'नौटंकी' करार दिया गया है. उनका कहना है कि यह निर्वासन की समस्या के पीछे के दीर्घकालिक मुद्दों को हल नहीं करेगी.
आंकड़ों के अनुसार, Western Isles और Orkney आइलैंड में घरों की कीमतों में 20 फीसदी का इजाफा देखा गया, जो कि देश में उच्चतम है. Western Isles काउंसिल की ट्रांसपोर्टेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के अध्यक्ष यूसडीन रॉबर्टसन का कहना है कि शुरू में यहां घर खरीदने की इच्छा जिसने जाहिर की है वो लगभग 9,600 किलोमीटर दूर इक्वाडोर का एक परिवार है.
लेकिन आलोचकों ने कहा है कि यह योजना स्कॉटिश सरकार की एक 'चाल' है, उन्हें यह पैसा आइलैंड के बुनियादी ढांचे में सुधार जैसी लंबी अवधि की परियोजनाओं पर खर्च करना चाहिए. डिपॉपुलेशन आइलैंड समुदायों के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story