
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मचा हड़कंप।
नई दिल्ली: मैक्सिको, थाईलैंड के बाद अब ब्रिटेन में जानलेवा हमले की खबर आई है. ब्रिटेन की राजधानी लंदन में चाकूबाजी हुई है. वहां दिनदहाड़े चाकू मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया गया है. ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, यह घटना सेंट्रल लंदन में लीवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के पास हुई है.
आज ही मैक्सिको और थाईलैंड में भी जानलेवा हमले हुए हैं, जिनमें मासूम लोगों की जान गई है. मैक्सिको में बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इसमें एक मेयर समेत 18 लोगों की मौत हो गई.
दूसरी तरफ थाईलैंड में पूर्व पुलिसकर्मी ने अंधाधुंध फायरिंग की. इसमें उसने 32 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. कत्लेआम के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली.
लंदन के हमले की बात करें तो शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर वहां चोरी करने आया था. लेकिन बाइक चोरी को अंजाम देते वक्त वह पकड़ा गया. इसके बाद वहां झगड़ा हुआ.
झगड़े के बाद आसपास खून बिखरा हुआ दिखाई दिया. फिलहाल जख्मी लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





