विश्व

काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़ने वालो की लगी भीड़, सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें

Nil dhankar
17 Aug 2021 12:06 AM IST
काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़ने वालो की लगी भीड़, सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें
x
अफरा-तफरी के बाद काबुल का हामिद करजई एयरपोर्ट बंद

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :- मैक्सर पर अफगानिस्तान के हामिद करजई एयरपोर्ट (Hamid Karzai Airport) की तस्वीरें सामने आईं हैं. इन तस्वीरों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई है. दरअसल, तालिबान के काबुल में घुसने के बाद अफगानिस्तान के लोगों में देश छोड़कर जाने की होड़ लगी हुई है. मैक्सर पर आई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे यहां हजारों लोगों की भीड़ ने पूरी तरह एयरपोर्ट तो घेर रखा था. तालिबान ने यहां के लोगों को अपना ही देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया है.

काबुल का हामिद करजई एयरपोर्ट बंद होने के कारण सैन्य और नागरिक उड़ानें यहीं पर रुकी हुई हैं. उड़ानों का संचालन नहीं हो पा रहा है. भारत ने कहा कि एयर इंडिया के विमान को दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन, एयरपोर्ट बंद होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा. भारत भी बाकी देशों की तरह इस देश से अपने नागरिकों और अधिकारियों को वापस लाने की कोशिशों में लगा हुआ है.
अफरा-तफरी के बाद काबुल का हामिद करजई एयरपोर्ट बंद एयरपोर्ट पर लगी लोगों की भीड़ को काबू करने की कोशिश भी की गई लेकिन, लोगों इतने डरे हुए थे कि वह कैसे भी कर देश से बाहर जाना चाहते थे. वहीं, हवाई अड्डा अमेरिकी सैनिकों के नियंत्रण में है और बढ़ती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सैनिकों ने हवाई फायरिंग कर दी. ऐसे में कई लोगों की मौत भी हो गई, हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि मौत फायरिंग के कारण हुई या अफरा-तफरी के कारण.
बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ठीक सामने काबुल हाउसिंग स्टेट में भी हैवी फायरिंग हुई. तालिबानियों ने यहां सैकड़ों राउंड गोलियां चलाईं. ऐसा करके तालिबान अफगानिस्तान में डर फैलाने का मैसेज देना चाह रहा है. इतना ही नहीं तालिबान के आतंकी अफगानिस्तान में घर-घर की तलाशी ले रहे हैं. पुलिस और सरकारी लोग जिन्होंने विदेशों की मदद की उनकी जान ले रहे हैं और तालिबान के इस खौफ से हजारों-लाखों लोग देश छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं.


Next Story