विश्व

युवक को मारने वाली टाइगर शार्क को लोगों ने मारा

Rani Sahu
15 Jun 2023 12:13 PM GMT
युवक को मारने वाली टाइगर शार्क को लोगों ने मारा
x
लंदन । कुछ दिन पूर्व इजिप्ट के बीच पर टाइगर शार्क द्वारा रूसी युवक को खाने का मामला सामने आया था। अब लोगों ने उस टाइगर शार्क को मारकर उसके अंदर से रूसी युवक के शव के कुछ हिस्सों को बरामद किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोग नाव के द्वारा समंदर में गए और टाइगर शार्क को ढूंढकर किनारे पर ले आए। इसके बाद टाइगर शार्क को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा और फिर उसका चीर-फाड़ कर युवक के शव के कुछ हिस्सों को बरामद किया।
बता दें कि रूसी मूल का एक शख्स समुद्र में तैराकी का लुत्फ ले रहा था। तभी वहां शार्क ने उसपर हमला कर दिया। उसके बाद कुछ ही सेकेंड में शार्क युवक को मारकर खा गई थी। ये सब उस शख्स की गर्लफ्रेंड के सामने हुआ, जो मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था।
रिपोर्ट में बताया गया कि शख्स का नाम पोपोव वी था, जिसकी उम्र महज 23 साल थी। जिस शार्क ने युवक को मारा था। उस इजिप्ट की टाइगर शार्क कहा जाता है, जो बेहद खतरनाक होती है। उसके जबड़े के अंदर कई दांत होते हैं। मृतक शख्स रूसी था। हालांकि वह पूरे समय इजिप्ट में रहता था और टूरिस्ट नहीं था। जब वह इजिप्ट के समुद्री तट पर पिता और गर्लफ्रेंड के साथ टहलने गया, तब उसने वहां पानी में डुबकियां लगाने शुरू कर दी। उसी दौरान एक शार्क वहां आई और तैरते हुए शख्स पर हमला कर दिया। शख्स ने काफी देर तक बचने की भी कोशिश की थी। लेकिन फिर पानी में हलचल बंद हो गई।
Next Story