विश्व

डर गए लोग, अचानक आसमान हो गया कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
9 July 2022 5:58 PM IST
डर गए लोग, अचानक आसमान हो गया कुछ ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: आसमान के बादल कभी ऐसा रूप धर लेते हैं कि लोग डर जाते हैं, तो भी आसमान के बदलते रंग लोगों में खौफ़ लाते हैं. हाल ही में अमेरिका के दक्षिण डकोटा (South Dakota) के सिओक्स फॉल्स (Sioux Falls) में आसमान का रंग अचानक हरे रंग का हो गया. आसमान का ये रंग बेहद डरावना था, जैसे किसी छाया ने शहर को घेर लिया हो.

आसमान के रंग को देखकर लोग डर गए. लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों को तो लगा कि ये किसी आने वाले खतरे का संकेत है.
लेकिन जानकारों की मानें, तो यह डरावना दिखने वाला आसमान पूरी तरह से प्राकृतिक है. हालांकि यह एक दुर्लभ घटना है. आसमान का हरा रंग बर्फ से बिखरी हुई रोशनी की वजह से हुआ है.
NWS के मौसम विज्ञानी कोरी मार्टिन (Cory Martin) ने समझाया कि तूफानों में पानी या बर्फ के ऐसे कण जिनमें पर्याप्त गहराई और पानी की मात्रा होती है, वे खास तौर पर नीली रोशनी बिखेरते हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि सिओक्स फॉल्स से उन्हें उनके परिवार से हरे आसमान की तस्वीरें मिली हैं, जो अविश्वसनीय हैं. उन्होंने इस हरे आसमान की जानकारी देने के लिए एक इन्फोग्राफिक बनाया था, जिसे उन्होंने शेयर किया.
जब आंधी तूफान आता है, तो तूफानी बादलों में पानी या बर्फ के ऐसे कण जिनमें पर्याप्त गहराई और पानी की मात्रा होती है, वे खास तौर पर नीली रोशनी बिखेरते हैं. आसमान में फैली हुई लाल रोशनी के साथ जब नीली रोशनी मिलती है, तो रोशनी हरे रंग की दिखने लगती है. बादल के अंदर जब बहुत सारा पानी या बर्फ होती है, तभी यह रंग बनता है.
मार्टिन का कहना है कि अगर आसमान का रंग इस तरह का हो जाए, तो यह संकेत है कि आंधी-तूफान में बहुत ज्यादा ओलावृष्टि की संभावना है.
दो महीने पहले चीन के झोउशान शहर का आसमान सुर्ख लाल रंग का हो गया था. उसके पीछे भी यही वजह थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story