विश्व
पाकिस्तानी दूतावास के पास वीजा लेने पहुजे लोगों...मची भगदड़...15 की दर्दनाक मौत
Rounak Dey
21 Oct 2020 11:19 AM GMT
x
अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लेने के क्रम |
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लेने के क्रममें बुधवार को एक स्टेडियम में इंतजार कर रहे हजारों अफगानी नागरिकों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कम से कम 11 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गवर्नर अताउल्लाह खोग्यानी ने कहा कि इनमें से 13 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में से ज्यादातर वृद्ध थे।
वहीं बुधवार को हुई एक अन्य घटना में उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में कम से कम 34 अफगान पुलिस कर्मी मारे गए। एक स्थानीय अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी। ताखर प्रांत के मुख्य अस्पताल के निदेशक रहीम बाखिश दानिश ने कहा कि हमले में आठ अन्य सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।
Next Story