पेगासस जासूसी: कंपनी के दफ्तर में जांच एजेंसी की दबिश

पेगासस स्पाईवेयर तैयार करने वाली कंपनी एनएसओ ग्रुप के दफ्तरों की गुरुवार को इजरायली अथॉरिटीज ने जांच की है। खुद एनएसओ ग्रुप की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई है। कंपनी का कहना है कि इजरायली अथॉरिटीज की ओर से हमारे यहां इस्पेक्शन किया गया था। कंपनी ने कहा कि हम पेगासस जासूसी विवाद की जांच कर रहीं इजरायली अथॉरिटीज के साथ पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं। इंडिया टुडे से बातचीत में एनएसओ के प्रवक्ता ने बताया, 'हम यह कह सकते हैं कि इजरायली रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने हमारे ऑफिस में विजिट किया था। हम उनकी जांच का स्वागत करते हैं। कंपनी इजरायली अथॉरिटीज के साथ पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





