पेगासस जासूसी मामले से पूरी दुनिया में बवाल, NSO ने सरकारी क्लाइंट्स को किया ब्लॉक

इजरायल की साइबर सिक्योरिटी फर्म एनएसओ ने दुनिया भर की सरकारों को पेगासस स्पायवेयर बेचने पर रोक लगा दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत समेत कई देशों में इस स्पायवेयर के गलत इस्तेमाल को लेकर मचे विवाद के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है। इस स्पायवेयर का इस्तेमाल करने वाले सरकारी क्लाइंट्स को ही इजरायली कंपनी की ओर से सेवाएं दी जाती रही हैं। लेकिन विवाद के बाद उस पर रोक लगा दी गई है। नाम उजागर न करने की शर्त पर एनएसओ के एक कर्मचारी ने अमेरिका के नेशनल पब्लिक रेडिया से बताया कि सरकारी क्लाइंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





