विश्व

यूक्रेन में शांति शिखर वार्ता 24 फरवरी को होने की संभावना

jantaserishta.com
13 Jan 2023 10:32 AM IST
यूक्रेन में शांति शिखर वार्ता 24 फरवरी को होने की संभावना
x

फाइल फोटो

कीव (आईएएनएस)| तुर्की में यूक्रेन के राजदूत वासिल बोडनार ने कहा कि यूक्रेन के लिए शांति योजना पर चर्चा के लिए शिखर सम्मेलन 24 फरवरी को हो सकता है। उक्रिनफॉर्म समाचार एजेंसी ने बोडनार के हवाले से कहा कि शिखर सम्मेलन, जो संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की मध्यस्थता के तहत आयोजित होने वाला है, के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होने की उम्मीद है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए कीव-प्रस्तावित योजना के समर्थन और इसके कार्यान्वयन में सहायता के लिए तुर्की की तत्परता के लिए धन्यवाद दिया।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की ने नवंबर 2022 में इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए 10 सूत्री शांति योजना को आगे बढ़ाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story