विश्व

लड़की के सिर पर सवार हुआ बर्बादी का जुनून: शरीर के इस जगह बनवाया टैटू, इसके बाद...

jantaserishta.com
6 Jan 2021 11:35 AM IST
लड़की के सिर पर सवार हुआ बर्बादी का जुनून: शरीर के इस जगह बनवाया टैटू, इसके बाद...
x

नई दिल्ली. हर इंसान के सिर पर किसी बात का जुनून (Passion) सवार होता है. किसी को पढ़ने-लिखने का जुनून होता है तो किसी को खेलने-कूदने का. कुछ लोग अपना लक्ष्य (Goal) हासिल करने में दिन-रात एक कर देते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे, जिसे शरीर पर टैटूज (Tattoos) दुगवाने का जुनून है. इस लड़की ने अपने शरीर के 98 प्रतिशत हिस्से पर टैटू (Tattoo) गुदवाए हुए हैं. लेकिन अब इस लड़की का यही जुनून इसकी जान के लिए खतरा बन गया है.

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के न्यू साउथ वेल्स में रहने वाली एंबर ल्यूक (Amber Luke) 25 साल की हैं. इनको शरीर पर टैटू (Tattoo) गुदवाने का अजीब शौक है. एंबर ने अपने शरीर पर 200 से ज्यादा टैटूज (Tattoos) बनवाए हुए हैं. एंबर को ड्रैगन गर्ल (Dragon Girl) भी कहा जाता है.
कुछ समय पहले एंबर ल्यूक (Amber Luke) का शरीर पर टैटू (Tattoo) बनवाने का जुनून (Passion) उनकी जान पर बन आया था. एंबर ने अपनी आंखों में नीला टैटू (Eye Tattoo) बनवाया था. इसकी वजह से वे तीन हफ्तों के लिए अंधी हो गई थीं.
एंबर (Amber Luke) अब तक टैटूज (Tattoos) बनवाने पर लगभग 19 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं. एंबर ने बताया कि आंखों में नीला टैटू बनवाना बेहद खतरनाक अनुभव था. इसके बाद तीन हफ्तों के लिए दिखना बंद हो गया था. आंखों में टैटू बनवाने में 40 मिनट का समय लगा था. एंबर ने यह भी बताया कि अगर आंख में टैटू (Eye Tattoo) बनवाने में जरा सी चूक हो जाती तो वे हमेशा के लिए अपनी आंखों की रोशनी खो सकती थीं.
बता दें कि एंबर (Amber Luke) ने अभी तक कई बार सर्जरी करवाई है. एंबर ने सर्जरी से अपने स्तन, होंठों और भौंह में ट्रांस्फॉर्मेशन करवाया है. लेकिन अब एंबर अपनी बॉडी (Body) में कोई बदलाव नहीं चाहती हैं.
एंबर (Amber Luke) को शरीर पर टैटूज (Tattoos) बनवाने का शौक 16 साल की उम्र में लगा था. एंबर (Amber Luke) को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि वो बूढ़ी होकर कैसी दिखेगी. एंबर अपने टैटूज (Tattoos) के साथ ही अंत में दफन होना चाहती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story