विश्व

लंदन के ल्यूटन हवाई अड्डे पर आग लगने से पार्किंग का कुछ हिस्सा ढहा, देखें VIDEO...

Admin4
11 Oct 2023 1:50 PM GMT
लंदन के ल्यूटन हवाई अड्डे पर आग लगने से पार्किंग का कुछ हिस्सा ढहा, देखें VIDEO...
x
लंदन। लंदन हवाई अड्डे की पार्किंग का कुछ हिस्सा, मंगलवार की रात आग लगने से ढह गया और पांच लोगों को साँस के साथ धुआं अंदर जाने के कारण समस्या होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हवाईअड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि आग के कारण ल्यूटन हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें दोपहर तक निलंबित कर दी गईं।
पाँच लोगों को साँस के साथ धुआं अंदर जाने के कारण समस्या होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दमकल कर्मी और एक एयरलाइन अधिकारी शामिल हैं। छठे व्यक्ति का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। सोशल मीडिया और ब्रिटिश समाचार वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में पुलिस और दमकल विभाग के वाहन आग की लपटों से घिरी एक बहुमंजिला पार्किंग संरचना के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
Next Story