विश्व

स्कूल में नहीं आए अच्छे नंबर तो मां-बाप ने डांटा, तो लड़की ने रचा खुद की किडनैपिंग का नाटक

Neha Dani
27 Feb 2021 10:56 AM GMT
स्कूल में नहीं आए अच्छे नंबर तो मां-बाप ने डांटा, तो लड़की ने रचा खुद की किडनैपिंग का नाटक
x
वह अल बरशा में यूके- करिक्यलम स्कूल (UK-curriculum school) में पढ़ाई करती है।

दुबई में एक 15 साल की भारतीय लड़की को कम नंबर आने पर माता-पिता से डांट पड़ी, तो उसने खुद की किडनैपिंग का नाटक रच दिया। परेशान माता-पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घंटों तालाशी के बाद वह दुबई में उम्म सुकइम (Umm Suqiem) स्थित अपने घर के छत पर छिपी हुई मिली। लड़की का नाम हरिनी करानी (Harini Karani) है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

गल्फ न्यूज के अनुसार दुबई पुलिस ने बताया कि लड़की गुरुवार की सुबह सैर करने के लिए गई। इसके बाद वह बहुत देर तक घर नहीं लौटी। इसके बाद उसके परिवार ने लड़की के लापता होने की सूचना दी। वे इस कद परेशान थे कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इस घटना को शेयर करके उसको ढूढ़ने में लोगों से मदद मांगी। पुलिस ने यह बताया कि उसके माता-पिता को डर था कि कहीं वह खुद को नुकसान न पहुंचा ले।

गुरुवार रात को लड़की अपने घर के छत पर छिपी मिली
पुलिस ने आगे बताया कि परीक्षा में खराब ग्रेड आने पर माता-पिता ने उसे डांटा और मोबाइल फोन भी छीन लिया था। इससे लड़की नाराज हो गई थी। इसके बाद ही उसके दिमाग में खुरापात सुझी और उसने अपने किडनैपिंग का नाटक रच दिया। वह अपने घर के छत पर छिप गई। दुबई पुलिस कुछ घंटों के भीतर उसके गायब होने की रहस्य को सुलझाने में कामयाब रही। गुरुवार रात को लड़की अपने घर के छत पर छिपी हुई मिली। उन्होंने बताया है कि अब लड़की अपने परिजनों के पास सुरक्षित लौट गई है। वह अल बरशा में यूके- करिक्यलम स्कूल (UK-curriculum school) में पढ़ाई करती है।


Next Story