विश्व
इजरायल में हड़कंप, हमास ने किया बड़ा मिसाइल हमला, अफरातफरी का माहौल
jantaserishta.com
26 May 2024 5:34 PM IST

x
बजने लगे सायरन.
तेल अवीव: हमास ने इजरायल पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया है। हमास की सशस्त्र विंग अल-कसम ब्रिगेड ने कहा कि उसने रविवार को तेल अवीव पर एक बड़ा मिसाइल हमला किया है। इजरायली सेना ने संभावित आने वाले रॉकेटों की चेतावनी के लिए शहर में सायरन भी बजाया, जिससे लोगों को अलर्ट किया जा सके। मालूम हो कि पिछले साल अक्टूबर महीने की शुरुआत में हमास के आतंकियों ने अचानक से इजरायल पर हमला बोल दिया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इजरायल ने हमास पर जवाबी कार्रवाई की और दोनों के बीच जंग अब तक जारी है।
रविवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान में अल-कसम ब्रिगेड ने कहा कि रॉकेट नागरिकों के खिलाफ जायोनी नरसंहार के जवाब में लॉन्च किए गए थे। हमास अल-अक्सा टीवी का कहना है कि रॉकेट गाजा पट्टी से लॉन्च किए गए।
बता दें कि पिछले चार महीनों से तेल अवीव में रॉकेट सायरन नहीं सुना गया था। हालांकि, इजरायली सेना ने तुरंत सायरन का कारण नहीं बताया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





