विश्व

इजरायली सैनिकों ने की फिलिस्तीनी युवक की हत्या: स्वास्थ्य मंत्रालय

jantaserishta.com
10 Nov 2022 9:57 AM IST
इजरायली सैनिकों ने की फिलिस्तीनी युवक की हत्या: स्वास्थ्य मंत्रालय
x
रामल्लाह (आईएएनएस)| फिलीस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उत्तरी वेस्ट बैंक शहर जेनिन में इजरायली सैनिकों ने एक फिलीस्तीनी की हत्या कर दी। बुधवार को जारी एक बयान में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 29 वर्षीय रफत अल-ईसा की मौत इजरायली सैनिकों के हमले में हुई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक फिलिस्तीनी चश्मदीदों और सूत्रों ने बताया कि इजरायली सैनिकों ने अल-ईसा पर गोलियां चलाईं, जो सीमा पर बनाए गई दीवार के पास खड़ा था।
सूत्रों ने कहा कि इजरायली सैनिक युवक को गिरफ्तार कर सैन्य चौकी पर ले गए। वहां से उसे अल-रज्जी अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
घटना पर इजराइली अधिकारियों की कोई टिप्पणी नहीं आई है।
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि वेस्ट बैंक शहर नब्लस में संघर्ष के दौरान इजरायली सैनिकों के हमले में महदी हशश नामक 15 वर्षीय फिलिस्तीनी मारा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story