
x
रामल्लाह (आईएएनएस)| वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों के साथ झड़प में एक फिलिस्तीनी किशोर की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात कहा कि 16 वर्षीय अमरी अवध नाम के नाबालिग लड़के के सीने में गोली लगने से मौत हो गई।
कलकिलिया के पूर्व में कफर कद्दुम गांव में फिलिस्तीनी समन्वयक मुराद इश्तीवी ने कहा, तीन फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारी इजरायली सैनिकों द्वारा चलाई गई रबड़-कोटिड मेटल की गोलियों से घायल हो गए।
फिलिस्तीनी रेड क्रीसेंट सोसाइटी के अनुसार, उत्तरी वेस्ट बैंक शहर नब्लस के पास बेत दजान गांव में फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजराइली सैनिकों के बीच इसी तरह की झड़पें हुईं।
इजरायली अधिकारियों ने अभी तक इन घटनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस साल की शुरूआत से इसराइली सेना के साथ संघर्ष के दौरान वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में कम से कम 79 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
इजरायल के आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि फिलिस्तीनी हमलों में 14 इजरायली मारे गए हैं।
Tagsफिलिस्तीनीफिलिस्तीनवेस्ट बैंकसंघर्षइजराइली सैनिकइजराइलPalestinianPalestineWest BankConflictIsraeli soldiersIsrael
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





