विश्व

वेस्ट बैंक में झड़प में फिलिस्तीनी उग्रवादी ढेर, 7 इजरायली घायल

jantaserishta.com
23 March 2024 8:29 AM IST
वेस्ट बैंक में झड़प में फिलिस्तीनी उग्रवादी ढेर, 7 इजरायली घायल
x
यरूशलेम: वेस्ट बैंक में एक फिलिस्तीनी उग्रवादी ने इजरायली वाहन पर फायरिंग की। इसके बाद इजरायली सेना ने हेलीकॉप्टर स्ट्राइक में फिलिस्तीनी उग्रवादी को ढेर कर दिया। यह ऑपरेशन करीब एक घंटे चला।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा, ''फिलिस्तीनी उग्रवादी ने शुक्रवार सुबह डोलेव यहूदी बस्ती के पास एक मिनीबस पर फायरिंग की। जिसके बाद इजरायली सैनिकों ने फिलिस्तीनी हमलावर का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उग्रवादी की फायरिंग में कई इजरायली घायल हो गए।'' समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आईडीएफ के हवाले से कहा, ''सेना ने इस दौरान एक हेलीकॉप्टर से हमला किया।''
फिलिस्तीनी मीडिया ने झड़प के दौरान इजरायली हेलीकॉप्टर के हमले के फुटेज प्रसारित किए हैं। इजरायली मीडिया ने कहा, ''झड़प के दौरान फ़िलिस्तीनी उग्रवादी मारा गया। हालांकि, उग्रवादी के हमले में कम से कम सात इजरायली घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।''
पिछले हफ्ते रमजान की शुरुआत के बाद से यरूशलेम और वेस्ट बैंक में इजरायली सुरक्षाकर्मी हाई अलर्ट पर हैं। गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुए युद्ध के कारण इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच तनाव बढ़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story