विश्व
इजरायली हवाई हमले में मारा गया फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद का नेता
jantaserishta.com
18 May 2024 11:27 AM IST

x
तेल अवीव: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात एक हवाई हमले में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) के एक नेता को मार दिया गया।
मृतक की पहचान पीआईजे के जेनिन ब्रिगेड के कमांडर असलम हमाइसा के रूप में की गई है। आईडीएफ ने कहा कि खुफिया एजेंसी शिन बेट के साथ एक संयुक्त अभियान में उसने इस्लामिक जिहाद के गुर्गों का पता लगाया और उस इमारत पर हमला किया जहां वे छिपे हुए थे।
आईडीएफ ने कहा कि मारा गया फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद वेस्ट बैंक में हरमेश बस्ती में एक बड़े हमले के लिए जिम्मेदार था। वो कई यहूदियों की हत्या में भी शामिल था।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी असलम हमाइसा की हत्या की पुष्टि की है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात जेनिन की एक इमारत पर इजरायली वायु सेना के हमले में असलम हमाइसा की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
Tagsइजरायली हवाई हमलाफिलिस्तीनी इस्लामिक जिहादफिलिस्तीनइजरायलIsraeli air strikesPalestinian Islamic JihadPalestineIsrael
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





