विश्व

‘फिलिस्तीन फिलिस्तीनियों का है’ – इंटरनेशनल कुद्स डे सम्मेलन में बोले दानिश अली

SHIDDHANT
13 March 2026 9:10 PM IST
‘फिलिस्तीन फिलिस्तीनियों का है’ – इंटरनेशनल कुद्स डे सम्मेलन में बोले दानिश अली
x
Delhi दिल्ली। इंटरनेशनल कुद्स डे कॉन्फ्रेंस 2026 के दौरान कांग्रेस नेता Danish Ali ने फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत के ऐतिहासिक रुख का जिक्र करते हुए कहा कि भारत लंबे समय से फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में खड़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन के समर्थन में आवाज उठाने का काम आज से नहीं, बल्कि आजादी के आंदोलन के दौर से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi भी इस विषय पर स्पष्ट राय रखते थे।
दानिश अली ने कहा, “महात्मा गांधी कहा करते थे कि जिस तरह इंग्लैंड ब्रिटिश लोगों का है और फ्रांस फ्रांसीसियों का है, उसी तरह फिलिस्तीन भी अरबों और फिलिस्तीनियों का है।”
उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति और ऐतिहासिक दृष्टिकोण में फिलिस्तीन के अधिकारों को लेकर सहानुभूति और समर्थन की परंपरा रही है।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने मध्य-पूर्व की मौजूदा स्थिति, फिलिस्तीनी लोगों के अधिकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका पर भी चर्चा की।
Next Story