विश्व

ढीली पड़ी कंगाल पाक की अकड़, इमरान के सलाहकार बोले, भारत के साथ व्यापार समय की जरूरत

Renuka Sahu
22 Feb 2022 2:11 AM GMT
ढीली पड़ी कंगाल पाक की अकड़, इमरान के सलाहकार बोले, भारत के साथ व्यापार समय की जरूरत
x

फाइल फोटो 

कंगाली की हालत से गुजर रहे पाकिस्तान ने मान लिया है कि अब उसे भारत के साथ व्यापार की सख्त जरूरत है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कंगाली की हालत से गुजर रहे पाकिस्तान ने मान लिया है कि अब उसे भारत के साथ व्यापार की सख्त जरूरत है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के वाणिज्य और टेक्सटाइल मामलों में सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद ने कहा है कि भारत के साथ व्यापार आज समय की जरूरत है। दाऊद ने कहा कि यह दोनों ही देशों के लिए लाभदायक है। इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि वह कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल किए जाने तक भारत से व्यापार शुरू नहीं करेगा। इमरान के सलाहकार का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पाकिस्तानी पीएम कई दशक बाद पहली बार रूस के दौरे पर जा रहे हैं, जहां गैर पाइपलाइन पर पुतिन से उनकी बात होनी है। दाऊद ने कहा कि जहां तक वाणिज्य मंत्रालय की बात है, हमारा मानना है कि भारत के साथ व्यापार होना चाहिए। मेरा मत है कि हमें भारत के साथ बातचीत करनी चाहिए और इसे अब शुरू किया जाना चाहिए। इमरान खान के सलाहकार ने कहा कि भारत के साथ व्यापार सभी के लिए खासतौर पर पाकिस्तान के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक है। और मैं इसका समर्थन करता हूं।

इसलिए फायदेमंद है हिंदुस्तान संग व्यापार
दरअसल, इमरान सरकार चाहती है कि अफगानिस्तान के रूस और मध्य एशिया के अन्य देशों जैसे ताजिकिस्तान से गैस को लाया जाए। अगर यह गैस पाइपलाइन भारत तक जाती है तो पाक को इसके बदले में काफी पैसा मिल सकता है। इससे पहले भारत और पाक के रिश्तों को लेकर पाक के अरबपति बिजनसमैन मियां मांशा ने बड़ा दावा किया था। मियां मांशा ने कहा था कि भारत और पाक के बीच पर्दे के पीछे से बातचीत जारी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर हम मिलकर कार्य करते हैं तो एक महीने में पीएम मोदी पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं।
मियां ने कहा कि कोई भी स्थायी शत्रु नहीं होता है…हमें भारत के साथ चीजों को ठीक करने की जरूरत है। पाकिस्तान बहुराष्ट्रीय कंपनी निशात ग्रुप के प्रमुख मियां मांशा ने कहा कि 1965 की जंग के पहले तक भारत के साथ पाक का 50 फीसदी व्यापार होता था। मियां मांशा ने कहा कि हमें शांति की जरूरत है। भारत के पास अच्छी तकनीक है। हमारे पास भी ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो हिंदुस्तान को दे सकते हैं। इसलिए कोई भी स्थायी शत्रु नहीं है। इतनी गरीबी है, हमें भारत के साथ चीजों को सुधारने होगा।
Next Story