विश्व

पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद ने अब खुद माना, देश में प्रतिबंधित संगठन के स्लीपर सेल एक्टिव

Rounak Dey
26 Nov 2021 12:25 PM IST
पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद ने अब खुद माना, देश में प्रतिबंधित संगठन के स्लीपर सेल एक्टिव
x
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जाकिर उर रहमान लखवी और कई अन्य शामिल हैं।

पाकिस्तान सरकार के गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने अब खुद माना है कि देश में प्रतिबंधित संगठनों के स्लीपिंग सेल एक्टिव हैं। डॉन की रिपोर्ट मुताबिक गृहमंत्री ने कहा है कि देश में 78 संगठन प्रतिबंधित हैं। कुछ प्रतिबंधित संगठनों के स्लीपिंग विंग गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ये कोई भी तोड़फोड़ का कोई मौका नहीं छोड़ते।

बता दें कि पाकिस्तान लगातार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आंखों में धुल झोंकते हुए आतंकियों को शह दे रहा है। पाकिस्तान आतंकवाद को हराने के बजाए उसे बढ़ावा देता दिख रहा है। हाल ही में पाकिस्तान की एक अदालत ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड सहित छह आतंकवादियों को मुक्त कर दिया था।
ऐसी रिपोर्ट्स भी हैं कि पाकिस्तान में आतंकी समूह जांच से बचने के लिए अपने संगठन का नाम बदलते रहते हैं क्योंकि यूनाइटेड नेशंस की काउंटर-टेररिज्म आर्गेनाइजेशन ने जांच का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है।
अप्रैल 2021 में न्यूयॉर्क स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप कैस्टेलम ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान ने चुपचाप अपनी आतंकी निगरानी सूची से लगभग 4,000 आतंकियों के नाम हटा दिए हैं। हटाए गए नामों में लश्कर नेता और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जाकिर उर रहमान लखवी और कई अन्य शामिल हैं।


Next Story