विश्व

युद्ध की गीदड़भभकी, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत का लिया नाम

jantaserishta.com
13 Nov 2025 10:20 AM IST
युद्ध की गीदड़भभकी, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत का लिया नाम
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर उकसाने वाला बयान देते हुए कहा है कि पाकिस्तान दो मोर्चों पर जंग के लिए तैयार है. आसिफ ने कहा, 'हम पूर्वी (भारत) और पश्चिमी (अफगानिस्तान) दोनों सीमाओं पर मुकाबले के लिए तैयार हैं. अल्लाह ने हमें पहले राउंड में मदद की थी और वह दूसरे राउंड में भी करेगा.'
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान पूर्वी यानी भारत और पश्चिमी यानी अफगानिस्तान दोनों सीमाओं पर लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा, 'हम दोनों मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार हैं. अल्लाह ने पहले राउंड में हमारी मदद की थी और वह दूसरे राउंड में भी करेगा.'
ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान खुद राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, लेकिन उसकी सेना और नेता बार-बार युद्ध की धमकियों से क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहे हैं.
इससे पहले ख्वाजा आसिफ ने दिल्ली ब्लास्ट की घटना को लेकर कहा था कि यह तो बस 'गैस सिलेंडर विस्फोट' था. उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि वह इस घटना का 'राजनीतिक फायदा उठाने' की कोशिश कर रहा है.
आसिफ ने कहा, 'कल तक यह गैस सिलेंडर फटने की घटना थी, लेकिन अब वे इसे विदेशी साजिश बताने की कोशिश कर रहे हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे हैरानी नहीं होगी अगर अगले कुछ घंटों या कल तक भारत इस हमले का आरोप हम पर लगा दे. अगर हम पर कोई आक्रामकता की गई तो हम खामोश नहीं बैठेंगे.'
भारतीय अधिकारियों ने ख्वाजा आसिफ के बयान को 'तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और जिम्मेदारी से बचने की शर्मनाक कोशिश' बताया. वरिष्ठ भारतीय सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी मंत्री का लहजा इस्लामाबाद की घबराहट को दिखाता है, खासकर तब जब दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल किया गया विस्फोटक सैन्य स्तर का (मिलिट्री-ग्रेड) था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story