विश्व
विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों ने फरवरी में भेजा 4.9 प्रतिशत अधिक धन: सेंट्रल बैंक
jantaserishta.com
11 March 2023 9:03 AM IST

x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| विदेशी पाकिस्तानी कामगारों द्वारा भेजे जाने वाले धन में फरवरी में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केंद्रीय बैंक ने यह जानकारी दी। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने कहा कि श्रमिकों के प्रेषण ने फरवरी में पिछले महीने के 1.894 अरब डॉलर की तुलना में 1.987 अरब डॉलर का प्रवाह दर्ज किया।
एसबीपी ने कहा कि साल-दर-साल आधार पर प्रेषण में 9.5 प्रतिशत की कमी आई है।
बैंक के अनुसार, पिछले महीने मुख्य रूप से सऊदी अरब से 454.6 मिलियन डॉलर, संयुक्त अरब अमीरात से 324 मिलियन डॉलर, ब्रिटेन से 317 मिलियन डॉलर और अमेरिका से 219.4 मिलियन डॉलर पाकिस्तान भेजा गया।
गौरतलब है कि विदेश में रह रहे श्रमिकों द्वारा भेजा जाने वाला धन पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे विदेशी मुद्रा के प्रमुख स्रोतों में से एक हैं।
Tagsविदेशी पाकिस्तानी कामगारकामगारपाकिस्तानधनसेंट्रल बैंकforeign pakistani workersworkerspakistanmoneycentral bank
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





