विश्व
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये में बड़ी गिरावट
jantaserishta.com
4 Feb 2023 10:01 AM IST

x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये में गिरावट जारी है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के अनुसार शुक्रवार को ग्रीनबैक इंटरबैंक बाजार में डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये का मूल्य 276.58 रहा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के हवाले से बताया कि इसके पहले गुरुवार को बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 271.36 पर बंद हुआ था। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस पर स्थानीय मुद्रा में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1.89 प्रतिशत की गिरावट आई।
शिन्हुआ से बात करते हुए एसबीपी के पूर्व गवर्नर रेजा बाकिर ने कहा कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, निर्यात में गिरावट और विदेशों से पाकिस्तानियों द्वारा भेजे जाने वाले धन में गिरावट पाकिस्तान के विदेशी रिजर्व व रुपये के मूल्य को सीधे प्रभावित कर रहा है।
बाकिर ने कहा कि इन सभी कारकों के साथ-साथ वैश्विक मंदी बाजार में नकारात्मक भावनाओं और अनिश्चितता में योगदान दे रही है, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय मुद्रा में मुक्त गिरावट आई है।
Tagsअमेरिकी डॉलरपाकिस्तानपाकिस्तानी रुपयापाकिस्तानी रुपया गिरावटअमेरिकाUS dollarPakistanPakistani rupeePakistani rupee fallAmerica
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





