विश्व

पाकिस्तानी जनता पर महंगाई की मार, नए साल पर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

jantaserishta.com
1 Jan 2025 9:41 AM IST
पाकिस्तानी जनता पर महंगाई की मार, नए साल पर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया। 31 दिसंबर की रात जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत में 56 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। एआरवाई न्यूज के अनुसार, अब पेट्रोल की नई कीमत 252.66 रुपये प्रति लीटर होगी।
इसी तरह, हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 2.96 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब हाई-स्पीड डीजल की नई कीमत 258.34 रुपये प्रति लीटर होगी। ये बदलाव ईंधन की कीमतों में नियमित बदलाव के तहत किए गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार और स्थानीय आर्थिक हालात पर निर्भर करते हैं।
पाकिस्तान सरकार ने 15 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों का ऐलान किया। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत 252.10 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है। वहीं, हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 3.05 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है और अब इसकी नई कीमत 255.38 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा, केरोसिन तेल की कीमत में 3.32 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है और अब इसकी नई कीमत 161.66 रुपये प्रति लीटर है। लाइट डीजल तेल की कीमत में भी 2.78 रुपये प्रति लीटर की कमी हुई है और नई कीमत 148.95 रुपये प्रति लीटर तय की गई है।
वित्त मंत्रालय ने नई कीमतों के बारे में अधिसूचना जारी कर दी है, जो बुधवार सुबह 12 बजे से लागू हो जाएगी। सरकार पेट्रोलियम लेवी घटाने में असमर्थ रही, जिसके कारण पेट्रोलियम की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले डेढ़ महीने में कीमतों में 12.14 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, 16 अक्टूबर के बाद से हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 12.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 5.07 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि सरकार कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए लेवी घटा सकती थी, लेकिन आईएमएफ कार्यक्रम के नियमों ने इसे रोक दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story