विश्व

विदेश में कृषि कानूनों के विरोध के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन में लहराए गए पाकिस्तानी झंडे

Gulabi
23 Feb 2021 2:25 PM GMT
विदेश में कृषि कानूनों के विरोध के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन में लहराए गए पाकिस्तानी झंडे
x
भारत में लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में जर्मनी के बर्लिन में कांग्रेस ने एक प्रदर्शन में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए।

भारत में लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में जर्मनी के बर्लिन में कांग्रेस ने एक प्रदर्शन में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए। पाकिस्तान का झंड़ा लहराने वाला कोई और नहीं वहां के कांग्रेस कार्यालय का एक पदाधिकारी ही बताया गया है। झंडे के साथ कांग्रेस के इस पदाधिकारी की फोटो ट्विटर पर भी शेयर की गई है।

सुरेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रदर्शन का शेयर किया फोटो
भाजपा के नेता सुरेश नाकहुआ ने ट्विटर पर फोटो के साथ पूरा ब्योरा उपलब्ध कराया है। उनके अनुसार इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने बर्लिन में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया था। इसमें पाकिस्तानी झंडे लहराए गए। सुरेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रदर्शन का फोटो भी शेयर किया है और बताया कि एक युवक कांग्रेस कार्यकर्ता चरन कुमार है, दूसरा कार्यालय का पदाधिकारी राज शर्मा है। इनके हाथों में पाकिस्तानी झंडा था।
कांग्रेस जर्मनी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बयान को बताया गलत
इधर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस जर्मनी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने एक बयान जारी करते हुए भाजपा नेता के बयान को गलत बताया है। बयान में कहा गया है कि राज शर्मा युवक नहीं बल्कि 65 साल के बुजुर्ग हैं। आइओसी ने ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है।


Next Story