विश्व

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का अजीबो-गरीब बयान, रात आठ बजे के बाद पैदा नहीं होते बच्चे? वीडियो वायरल

Rani Sahu
6 Jan 2023 12:25 PM GMT
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का अजीबो-गरीब बयान, रात आठ बजे के बाद पैदा नहीं होते बच्चे? वीडियो वायरल
x
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस बयान पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। वायरल वीडियो में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को जनसंख्या पर अजीब तर्क देते हुए सुना जा सकता है। रक्षा मंत्री के इस बयान को लेकर एक पाकिस्तानी पत्रकार ने तंस कसते हुए कहा कि "नया रिसर्च, बच्चे रात आठ बजे के बाद पैदा किया जा सकते है।"
वायरल वीडियो में आप पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को एक प्रेस कांन्फ्रेंस में यह कहते हुए सुन सकते है "जहां पर आठ बजे बाजार बंद की गई है, वहां बच्चे पैदा करने की तड़प कम है।" इस अजीबो-गरीब दावे पर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर यह तर्क दिया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरस हो रहा है। लोग उनके इस दावे का मजाक उड़ा रहे है और तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।
पाकिस्तानी पत्रकार नैला इनायत ने उनके इस दावे पर तंज कंसा है। पत्रकार ने लिखा कि "नया रिसर्च, आठ बजे रात के बाद बच्चे पैदा नहीं किए जा सकते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में वहां जनसंख्या नहीं बढ़े हैं, जहां बाजार आठ बजे रात के बाद बंद कर दिए गए हैं।"

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story