विश्व

Pakistan Train Hijack : रिहा यात्रियों के चुकाने वाले खुलासे

Uma Verma
12 March 2025 9:26 AM IST
Pakistan Train Hijack : रिहा यात्रियों के चुकाने वाले खुलासे
x


पाकिस्तान | पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा अगवा की गई ट्रेन को छुड़ाने में पाकिस्तानी सेना अब तक नाकाम साबित हुई है। इस हाईजैक के 48 घंटे बाद भी सुरक्षा बलों को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है, जिससे सरकार और सेना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

अब तक क्यों नहीं हुई ट्रेन मुक्त?

सूत्रों के मुताबिक, BLA के लड़ाके ट्रेन को दुर्गम पहाड़ी इलाके में ले गए हैं, जहां तक सेना के लिए पहुंचना आसान नहीं है। अपहरणकर्ताओं ने यात्रियों को ढाल बनाकर हमले की स्थिति में कड़ी चेतावनी दी है। सेना की ओर से अब तक कोई सीधा ऑपरेशन नहीं चलाया गया है, जिससे साफ है कि सरकार कूटनीतिक हल निकालने की कोशिश में है

रिहा यात्रियों के चौंकाने वाले खुलासे

कुछ यात्रियों को अपहरणकर्ताओं ने रिहा किया है, जिनके बयानों ने सभी को चौंका दिया। उनके मुताबिक, BLA लड़ाके बेहद संगठित और पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने ट्रेन पर कब्जा करने के बाद यात्रियों के साथ संयम दिखाया, लेकिन सेना के खिलाफ सख्त नाराजगी जाहिर की

रिहा किए गए लोगों ने यह भी बताया कि हमलावरों ने पाकिस्तान सरकार और सेना को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनके राजनीतिक और क्षेत्रीय मुद्दे नहीं सुलझाए जाते, तब तक ऐसे हमले जारी रहेंगे

क्या है पाकिस्तान सरकार की अगली रणनीति?

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना अब हाईजैकर्स से सीधी बातचीत की कोशिश कर रही है। हालांकि, सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस बीच, जनता में असुरक्षा और सेना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना यह होगा कि पाक सेना इस हाईजैक का समाधान निकालने में सफल होती है या यह मामला और गंभीर मोड़ लेता है


Next Story