बवाल जारी: इजरायल से गुपचुप दोस्ती बढ़ा रहा पाकिस्तान! ऐसे चला पता

नई दिल्ली: यहूदियों के मुद्दे पर पाकिस्तान इजरायल को घेरता आया है और पाकिस्तान की हर सरकार फिलिस्तीनियों के लिए एक अलग राष्ट्र की मांग करती रही है. पाकिस्तान ने इसी मुद्दे को लेकर अब तक इजरायल को मान्यता तक नहीं दी है. ऐसे में किसी पाकिस्तानी-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का इजरायल जाना और वहां के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मिलना सबको चौंकाने वाला रहा है. पाकिस्तान में इसे लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं. पाकिस्तानी पत्रकार अहमद कुरैशी भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे. इजरायल जाने वाले प्रतिनिधिमंडल पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य अंतरधार्मिक सद्भाव और मुस्लिम-यहूदी समझ को बढ़ावा देना था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





