विश्व
इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी से जुझ रहा पाकिस्तान, सप्लाई चेन प्रभावित होने से आसमान छू रहीं कीमतें
Rounak Dey
3 Sep 2022 10:07 AM GMT

x
एकड़ खेत बर्बाद हो गया साथ ही पशुओं को तेज बहाव अपने साथ ले गया।
पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (Pakistan Bureau of Statistics, PBS) ने शुक्रवार को बताया कि संवेदनशील मूल्य सूचकांक(Sensitive Price Index, SPI) द्वारा आंकी गई महंगाई दर पिछले सप्ताह में तेजी से बढ़त दर्ज की गई। इसके अनुसार 45.5 फीसद महंगाई दर थी जो इस दशक का अधितम है।
PBS ने कहा कि SPI आधारित महंगाई दर में बढ़त सब्जी की कीमत बढ़ने के कारण हुई जो देश में आए भीषण बाढ़ का नतीजा है। बाढ़ के कारण देश के 33 मिलियन लोग प्रभावित हैं। लगातार यह तीसरा सप्ताह है जब महंगाई दर में बढ़त दर्ज की गई क्योंकि बाढ़ के कारण सप्लाई चेन प्रभावित है। यहां आवश्यक वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है। नवीनतम डेटा के अनुसार 31 आवश्यक वस्तुओं जैसे प्याज, टमाटर, अंडे व अन्य की औसत कीमतें काफी अधिक हो गई हैं। वहीं सब्जी व घी की कीमत कम हो गई है। वहीं 17 अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है।
जून मध्य से अब तक यहां 1100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें करीब 400 बच्चे हैं। वहीं हजारों विस्थापित हो गए हैं। यह आंकड़ा पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिकरण (NDMA) ने जारी की है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने कहा है कि देश के इतिहास में पहली बार इतनी भयंकर बाढ़ आई है। उन्होंने आकलन किया कि इस आपदा के कारण देश में 10 बिलियन डालर के इंफ्रास्ट्रक्चर, घर और खेत को क्षति पहुंची है। पाकिस्तान के जलवायु मंत्री शेरी रहमान ने बताया, 'बाढ़ के कारण 33 मिलियन यानि देश की कुल आबादी करीब 15 फीसद हिस्सा प्रभावित है।
ESA (European Space Agency) से मिले सैटेलाइट इमेज के अनुसार, पाकिस्तान का एक तिहाई से अधिक हिस्सा जलमग्न हो चला है। जानलेवा बाढ़ के पानी ने यहां भुखमरी के हालात पैदा कर दिए हैं, सैंकड़ों एकड़ खेत बर्बाद हो गया साथ ही पशुओं को तेज बहाव अपने साथ ले गया।
Next Story