विश्व

Pakistan: उत्तरी वजीरिस्तान में बंदूकधारियों का हमला, चार सामाजिक कार्यकर्ताओं की सरेआम हत्या

Neha Dani
20 Jun 2022 12:54 PM GMT
Pakistan: उत्तरी वजीरिस्तान में बंदूकधारियों का हमला, चार सामाजिक कार्यकर्ताओं की सरेआम हत्या
x
यह जानकारी वहां की मिलिट्री मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने दी।

पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तरी वजीरिस्तान में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर चार समाजिक कार्यकर्ताओं को मार डाला। दो मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने मिराली तहसील के हैदरखेल इलाके में उस समय हमला किया, जब चारों एक कार से कहीं जा रहे थे।

यूथ आफ वजीरिस्तान के सदस्यों की हुई हत्या
जिला पुलिस और स्थानीय लोगों के हवाले से पाकिस्तानी समाचार पत्र डान ने बताया कि हमले में मारे गए सभी लोग यूथ आफ वजीरिस्तान के सदस्य थे। यह युवा संगठन आतंक प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बहाली का काम करता है। हाल के दिनों में संगठन ने लक्षित हत्याओं के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। करीब दो साल पहले यूथ आफ वजीरिस्तान के संस्थापक नूर इस्लाम को सुरक्षा एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया था।
अगवा कर मारी थी गोली
जिले में हत्या की एक और वारदात सामने आई है। इसमें दो लोगों को अगवा कर गोली मारी गई और शव को तोची नदी के किनारे फेंक दिया गया। मिराली कस्बे के लोगों ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने खादी बाजार से दोनों को अगवा किया था। हालांकि, फिलहाल किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
जाफराबाद हमले में दो जवानों की मौत
पाकिस्तान के जाफराबाद में पुलिस चौकी पर हमला हुआ जिसमें दो जवान मारे गए। यह घटना रविवार काी है। मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों के पास आटोमैटिक हथियार था। मंदरानी पुलिस चौकी पर हमले के दौरान हेड कांस्टेबल मूर खान बेहरानी और कांंसटेबल बाबुल खान कानरानी की मौत हो गई। हमलावरों ने कांस्टेबल के पास से उनके आधिकारिक AK-47 राइफलों को भी ले लिया।
जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना में मृतकों के शरीर पर गोली के जख्म थे। पुलिस ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। उत्तरी वजीरिस्तान में 3 जून को आतंकी हमले में एक पाकिस्तानी जवान की मौत हो गई थी। यह जानकारी वहां की मिलिट्री मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने दी।

Next Story