विश्व

पाकिस्तान: PTI और PML-N कार्यकर्ताओं के बीच गोलीबारी, दो लोगो की मौत

Neha Dani
20 Feb 2021 2:31 AM GMT
पाकिस्तान: PTI और PML-N कार्यकर्ताओं के बीच गोलीबारी, दो लोगो की मौत
x
मुख्य संदिग्ध जावेद नामक व्यक्ति संभवत: पीएमएल-एन का कार्यकर्ता है।

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के डस्का में एनए-75 विधानसभा सीट पर शुक्रवार को हुए उपचुनाव के दौरान सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआइ) और विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

मतदान केंद्रों पर खराब सुरक्षा व्यवस्था को इस संघर्ष की वजह बताया जा रहा है। वीडियो फुटेज में भी संघर्ष के दौरान पुलिस कर्मियों की गैरमौजूदगी साफ दिखाई दे रही है। इस हिंसा के लिए दोनों पार्टियों ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। पीटीआइ के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में विशेष सूचना सहायक आशिक अवान ने कहा कि मारे गए दोनों लोग पीटीआइ के कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा पीएमएल-एन उम्मीदवार के गार्डो द्वारा की गई फायरिंग में आठ अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा भड़काने वाले पीएमएल-एन नेताओं समेत किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
दूसरी तरफ, पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने कहा कि पीटीआइ समर्थक द्वारा की गई गोलीबारी में उनकी पार्टी का एक कार्यकर्ता मारा गया है। इसके अलावा चार कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हुए हैं और उनकी हालत गंभीर है। हालांकि जिला पुलिस अधिकारी हसन असद अल्वी ने बताया कि मारे गए लोगों में एक पीटीआइ और एक पीएमएल-एन का कार्यकर्ता है। गोलीबारी का मुख्य संदिग्ध जावेद नामक व्यक्ति संभवत: पीएमएल-एन का कार्यकर्ता है।


Next Story