विश्व

पाकिस्तान: विनाशकारी बाढ़ के बावजूद हम कर्ज चुकाने में सक्षम

Neha Dani
19 Sep 2022 9:32 AM GMT
पाकिस्तान: विनाशकारी बाढ़ के बावजूद हम कर्ज चुकाने में सक्षम
x
उन्होंने अनुमान लगाया कि बाढ़ के बाद चालू खाता घाटा 2 अरब डालर से अधिक नहीं बढ़ेगा।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने रविवार को कहा कि देश में विनाशकारी बाढ़ के बावजूद भी हम कर्ज चुकाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभूतपूर्व बाढ़ के बाद भी पाकिस्तान ऋण दायित्वों पर बिल्कुल नहीं चूकेगा। पाकिस्तान में भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। देश में बाढ़ से करीब 33 मिलियन से लोग प्रभावित हुए हैं, जिससे अरबों डालर का नुकसान हुआ है और देशभर में अब तक 1500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद, चर्चा है कि पाकिस्तान कर्ज चुकाने में पिछड़ जाएगा।


कर्ज चुकाने में पाकिस्तान सक्षम
वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने समाचार एजेंसी Reuters को बताया, 'चुनौतीपूर्ण माहौल को देखते हुए, देश में स्थिरता का रास्ता थोड़ा मुश्किल पहले से ही था और यह अभी और भी कठिन हो गया है।' उन्होंने कहा, 'अगर हम कोई भी निर्णय सावधानीपूर्वक लेते हैं तो हम कर्ज चुकाने में डिफाल्ट नहीं होंगे। बिल्कुल नहीं।' उन्होंने कहा कि कड़े नीतिगत फैसलों की बदौलत ही पाकिस्तान कई महीनों बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का विश्वास जीत पाया है और IMF कार्यक्रम को पटरी पर लाने में सफल रहा है।

विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने पर जोर
वित्त मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में बाढ़ के बावजूद भी ज्यादातर स्थिरीकरण नीतियां और लक्ष्य अभी भी ट्रैक पर हैं, जिसमें घटते विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि शामिल है। उन्होंने कहा कि अगस्त के अंत में IMF फंडिंग में 1.12 बिलियन डालर मिलने के बावजूद केंद्रीय बैंक का भंडार 8.6 बिलियन डालर है, जो कि केवल एक महीने के आयात के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अभी भी 4 अरब डालर तक भंडार बढ़ाने में सक्षम होगा। उन्होंने अनुमान लगाया कि बाढ़ के बाद चालू खाता घाटा 2 अरब डालर से अधिक नहीं बढ़ेगा।

Next Story