विश्व
पाकिस्तान ने यूक्रेन को गोला बारूद मुहैया कराने की खबरों का किया खंडन
jantaserishta.com
17 Feb 2023 11:47 AM IST

x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि इसने रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन को गोला-बारूद मुहैया कराया है। स्थानीय मीडिया ने ये बात कही है। विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, पाकिस्तान द्वारा यूक्रेन को रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के बारे में रिपोटिर्ंग सही नहीं है।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा यूक्रेन को गोला-बारूद मुहैया कराने का दावा करने वाली रिपोर्टें पिछले साल के मध्य से नियमित रूप से मीडिया में सामने आई हैं। लेकिन इस्लामाबाद ने बहुत कम मौकों पर आधिकारिक तौर पर रूस-यूक्रेन संघर्ष में शामिल होने से इनकार किया है।
फ्रांस 24 ने कुछ दिनों पहले रिपोर्ट दी थी कि गोला-बारूद की आपूर्ति कीव की एक बड़ी चिंता रही है। यूक्रेन ने गोला बारूद के लिए अपने सहयोगियों दक्षिण कोरिया और पाकिस्तान जैसे देशों से मदद मांगी है।
प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान सैन्य संघर्षों में हस्तक्षेप न करने की नीति रखता है।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से कई रिपोटरें में आरोप लगाया गया था कि गोला-बारूद को किसी अन्य यूरोपीय देश के माध्यम से यूक्रेन भेजा गया।
पाकिस्तान केवल उन देशों को रक्षा उपकरण निर्यात करता है जो इनका इस्तेमाल खुद के लिए करे और किसी दूसरे देश को ना दे। यूक्रेन-रूस संघर्ष में पाकिस्तान का यही स्टैंड है, उन्होंने कहा।
Tagsपाकिस्तान विदेश कार्यालयपाकिस्तानयूक्रेन को गोला बारूदयूक्रेनयूक्रेन युद्धPakistan Foreign OfficePakistanammunition to UkraineUkraineUkraine war
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





