विश्व

असिस्टेंट कमिश्नर के वाहन पर हमला, 3 की मौत

jantaserishta.com
2 Dec 2025 1:58 PM IST
असिस्टेंट कमिश्नर के वाहन पर हमला, 3 की मौत
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित बन्नू में मीरानशाह के असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली की गाड़ी पर हुए हमले में दो पुलिसवालों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को हुए इस हमले में असिस्टेंट कमिश्नर के भी मारे जाने की खबर है। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।
क्षेत्रीय पुलिस अफसर (आरपीओ) के प्रवक्ता काशिफ नवाज ने पाकिस्तान के चर्चित मीडिया हाउस डॉन को बताया कि हमला कैंट पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर हुआ। उन्होंने बताया कि हमले में दो कांस्टेबल और एक लोकल नागरिक मारे गए, जबकि दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
मिरानशाह उत्तरी वजीरिस्तान जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है और बन्नू के पास स्थित है। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी चरमपंथी या आतंकी समूह ने नहीं ली है। मीडिया आउटलेट हम के मुताबिक हमला मीरानशाह रोड पर हुआ जब असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली इलाके के दौरे पर थे।
'हम' के अनुसार असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली और दो पुलिसवालों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद, भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला को एक योजना के साथ अंजाम दिया गया। डॉन ने असिस्टेंट कमिश्नर की मौत को कंफर्म नहीं किया है। मात्र 24 घंटे पहले यानी सोमवार (1 दिसंबर) को ही आत्मघाती हमले और गोलीबारी की घटना में दो पुलिसवाले मारे गए थे। वो हमले भी लक्की मरवत और बन्नू में हुए थे। इन हमलों में पांच लोग घायल हो गए थे।
पाकिस्तान में हाल के दिनों में, खासकर केपी और बलूचिस्तान में, आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने नवंबर 2022 में सरकार के साथ सीजफायर खत्म कर दिया था, इसके बाद से ही हमले काफी बढ़े हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story