विश्व

30 नागरिकों को मार डाला, पाकिस्तान एयरफोर्स ने की एयरस्ट्राइक, देखें मंजर

jantaserishta.com
22 Sept 2025 12:07 PM IST
30 नागरिकों को मार डाला, पाकिस्तान एयरफोर्स ने की एयरस्ट्राइक, देखें मंजर
x
देखें वीडियो.
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना अपने ही पश्तून नागरिकों पर हवाई हमले कर बच्चे-महिला समेत 30 नागरिकों की जान ले ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी स्थित मत्रे दारा गांव पर रात करीब 2 बजे पाकिस्तानी वायुसेना ने JF-17 लड़ाकू विमानों से कम से कम 8 LS-6 बम गिराए, जिसमें 30 से अधिक निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. गांव का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है और जगह-जगह लाशें बिछी पड़ी हैं. ये घटना क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की कथित 'आतंकवाद विरोधी' कार्रवाई के नाम पर हो रही बर्बरता का एक और उदाहरण है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story