विश्व

एलपीजी सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत, 10 घायल

jantaserishta.com
9 July 2023 6:03 PM IST
एलपीजी सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत, 10 घायल
x

DEMO PIC 

विस्फोट की सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के झेलम में ग्रैंड ट्रंक रोड के पास स्थित एक तीन मंजिला इमारत में रविवार को एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और करीब 10 लोग घायल हुए हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, अतिरिक्त उपायुक्त (राजस्व) हसन तारिक ने कहा कि पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए झेलम जिला मुख्यालय (डीएचक्यू) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तारिक ने कहा कि चार से पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है और उन्हें बचाने के लिए बचाव प्रयास जारी हैं। विस्फोट सुबह करीब 9:45 बजे हुआ। विस्फोट की सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
हसन तारिक ने आगे कहा कि सभी वरिष्ठ डॉक्टर और कर्मचारी डीएचक्यू अस्पताल में मौजूद हैं। जबकि एक गंभीर रूप से घायल मरीज को रावलपिंडी के होली फैमिली अस्पताल में रेफर किया गया है। बाकी अन्य घायलों का डीएचक्यू अस्पताल में इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story