विश्व

पाक के रेल मंत्री ने भारत पर परमाणु बम गिराने की धमकी दी

Nilmani Pal
27 April 2025 7:44 AM IST
पाक के रेल मंत्री ने भारत पर परमाणु बम गिराने की धमकी दी
x

बड़ी खबर. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि निलंबित करने से पाकिस्तान बुरी तरह बिलबिलाया हुआ है. उसके नेता आए दिन कोई न कोई ऐसा बयान दे रहे हैं, जिससे पता चलता है कि पाकिस्तान को भारत की जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है.

अब वहां के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को परमाणु बम की गीदड़भभकी दी है. उन्होंने रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

हनीफ अब्बासी ने कहा, 'हमारी सभी मिसाइलों का रुख भारत की ओर है. अगर भारत ने कोई दुस्साहस करने का फैसला किया तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. हमारे पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली परमाणु बम है. हमने गोरी, शाहीन, गजनवी जैसी मिलाइलें और 130 परमाणु बम सि​र्फ भारत के लिए रखे हैं.

हमने कूटनीतिक प्रयासों के साथ-साथ अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए भी पूरी तैयारी की है. पहलगाम हमला तो बस एक बहाना है, भारत के रडार पर सिंधु जल संधि है.' हनीफ ने कहा कि पाकिस्तानी सेना जब भी आवश्यक समझे, रेलवे का उपयोग कर सकती है. पाकिस्तान रेलवे सेना की मदद के लिए हर वक्त तैयार है.


Next Story