सैन्य हमले पर पाक मंत्री का दावा, बोले - मिल चुकी है खुफिया इनपुट

पाकिस्तान। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत के एक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है. यही वजह है कि पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने देर रात करीब डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि हमें विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है, जो यह संकेत देती है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में सैन्य हमला कर सकता है.
ये बयान उस समय आया है जब पीएम मोदी ने मंगलवार को आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए सेनाओं को खुली छूट दे दी है. ताकि वे पहलगाम हमले के गुनहगारों और उनके मददगारों को सज़ा दे सकें. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी. पाकिस्तान के सूचना मंत्री तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तान के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत पहलगाम की घटना को झूठे बहाने के रूप में इस्तेमाल करके अगले 24 से 36 घंटों के भीतर सैन्य हमला कर सकता है.
तरार ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि किसी भी आक्रामक कार्रवाई का निर्णायक जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है. हमने दुनिया में हमने हमेशा इसकी निंदा की है. तरार ने कहा कि पाकिस्तान ने सच्चाई का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों के एक तटस्थ आयोग द्वारा एक विश्वसनीय, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की खुले दिल से पेशकश की है. पाकिस्तान के मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्थिति की गंभीरता को पहचानने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा कि हम हर कीमत पर पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराते हैं.
Pakistan has credible intelligence that India intends carrying out military action against Pakistan in the next 24-36 hours on the pretext of baseless and concocted allegations of involvement in the Pahalgam incident.
— Attaullah Tarar (@TararAttaullah) April 29, 2025
Indian self assumed hubristic role of Judge, Jury and… pic.twitter.com/WVW6yhxTJ0





