विश्व

पत्रकार की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने पुष्टि की

jantaserishta.com
24 Oct 2022 10:11 AM IST
पत्रकार की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने पुष्टि की
x
जानें पूरा मामला।
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ की केन्या में गोली मारकर हत्या कर दी गई है, उनकी पत्नी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। शरीफ की पत्नी जावेरिया सिद्दीकी ने ट्विटर पर कहा, मैंने आज दोस्त, पति और अपने पसंदीदा पत्रकार को खो दिया, पुलिस के अनुसार उन्हें केन्या में गोली मार दी गई थी।
हमारी निजता का सम्मान करें और कृपया हमारे परिवार की तस्वीरें, व्यक्तिगत विवरण और अस्पताल से उनकी अंतिम तस्वीरें साझा न करें।
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने कहा कि केन्या में पाकिस्तान का उच्चायोग अधिकारियों से जानकारी हासिल कर रहा है।
पत्रकार के निधन पर राजनेताओं और सहयोगियों की ओर से शोक की लहर है।
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शरीफ के निधन को पत्रकारिता और पाकिस्तान के लिए क्षति करार दिया।
पीटीआई के महासचिव असद उमर और सीनेटर आजम स्वाति ने कहा कि पत्रकार की मौत की खबर से वे स्तब्ध और आहत हैं।
एआरवाई न्यूज के होस्ट काशिफ अब्बासी ने ट्वीट किया, मेरे भाई, मेरे दोस्त मेरे सहयोगी अरशद शरीफ की केन्या में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। यह दिल तोड़ने वाली खबर है। यह गलत है।
हम न्यूज की एंकर मेहर बुखारी ने ट्वीट किया, अरशद शरीफ, न केवल एक सहयोगी, बल्कि एक भाई भी थे, अब नहीं रहे। इस्लामाबाद से मॉस्को तक, दुनिया न्यूज से एआरवाई तक, मैं इनसे बेहतर व्यक्ति को नहीं जानती। उन्हें गोली मार दी गई।
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकार कामरान खान और शाहबाज राणा ने शरीफ की हत्या की जांच की मांग की।
आंतरिक मंत्रालय ने एजेंसियों से प्रतिकूल रिपोर्ट का हवाला देते हुए चैनल के एनओसी को रद्द कर दिया था।
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद शरीफ देश छोड़कर चले गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story