विश्व
बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए विदेशी मुद्रा ले जाने की सीमा तय
jantaserishta.com
15 Dec 2022 11:47 AM IST

x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के संघीय राजस्व बोर्ड (एफबीआर) ने 18 साल और उससे अधिक उम्र के सभी यात्रियों के लिए विदेश यात्रा के लिए विदेशी मुद्रा की सीमा 5,000 डॉलर प्रति विजिट तय की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक एफबीआर अधिसूचना से पता चला है कि बोर्ड ने बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए विदेशी मुद्रा की वार्षिक सीमा को 30,000 डॉलर तय कर दिया है।
एफबीआर के मुताबिक, 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सीमा 2,500 डॉलर प्रति विजिट और 15,000 डॉलर सालाना तय की गई है।
अफगानिस्तान जाने वाले यात्रियों के लिए सीमा को और कम कर दिया गया है, जो एक बार की यात्रा के लिए 1,000 डॉलर या समकक्ष विदेशी मुद्रा और 6,000 डॉलर सालाना ले जा सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





